1. कंटेंट
  2. नेविगेशन
  3. और जानकारी
  4. मेटानेविगेशन
  5. खोजें
  6. 30 भाषाओं से चुनें

 
 
 

 

समाचार | 08.01.2009 | 16:00 UTC

ग़ज़ा संकट के दौरान दक्षिण लेबनान से इस्राएल पर रॉकेट हमले

दक्षिण लेबनान की दिशा से उत्तरी इस्राएल में कई रॉकेट हमलों की खबर है जिनकी वजह से नहारिया शहर में दो लोग घायल हो गए. अभी तक किसी गुट ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है. लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक इस्राएली सेना ने जवाब में दक्षिणी लेबनान के मरवाहीन गांव के पास फायरिंग की जिसमें अभी किसी नुकसान की खबर नहीं है. इस बीच ग़ज़ा पट्टी पर इस्राएल ने दूसरे दिन तीन घंटों के लिए अपनी सानिक कार्रवाई रोकी ताकि वहां सहायता सामग्री ले जाए जा सके. ग़ज़ा पर 13 दिनों से जारी हमलों में, फिलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 700 फिलस्तीनियों के मारे जाने और 3000 के घायल होने की खबर है. साथ ही आठ इस्राएली सैनिक और हमास रॉकेट हमलों में चार इस्राएली नागरक मारे गए बताए जा रहे हैं.

अन्य समाचार | 08.01.2009 | 16:00 UTC

सुर्खियांसभी समाचार प्रिंट करेंप्रिंट करें



 

DW-TV EUROPE live

Journal (english) - With In Depth

आज की तस्वीर
ImageOfTheDay